सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा हेतु सागर पुलिस का आर्मी पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम
सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सागर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आर्मी पब्लिक स्कूल, शंकरगढ़ में एक प्रभावी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी यातायात मोहन सिंह ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा “सड़क सुरक्षा दृ जीवन रक्षा” विषय पर छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को विस्तार से जानकारी दी गई। वर्ष 2025 में जिला सागर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 570 लोगों की मृत्यु होने का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत चिंताजनक बताया गया तथा सभी को यातायात नियमों के प्रति सजग रहने की अपील की गई।
छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर समझाइश दी गई।
दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाएं, नशे की अवस्था में वाहन संचालन से बचें, चौराहों एवं तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल एवं संकेतकों का पालन करें, साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की “गोल्डन ऑवर” में सहायता कर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने हेतु प्रेरित करते हुए मानवीय दायित्व निभाने का संदेश दिया गया।

साइबर सुरक्षा पर विशेष प्रशिक्षण


