Sunday, January 18, 2026

सागर में क्रिकेट खेलते हुए हुआ था विवाद, छुरे डंडे चले प्रकरण में 3-3 साल की सजा और जुर्माना हुआ

Published on

क्रिकेट खेलते हुए गेंद लगने से उपजे विवाद मे छुरे तथा डंडे से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास तथा पांच पांच हजार रुपए का जुर्माना

सागर। सप्तम जिला न्यायाधीश श्रीमती किरण कोल के न्यायालय ने सजा सुनाते हुए अपराधी जाविद कुरेशी,वसीम कुरेशी, नईम कुरेशी हलीम कुरेशी को तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास तथा पांच पांच वर्ष का अर्थ दंड दिया।

प्रकरण में मध्यप्रदेश शासन की ओर से पैरवी कर रहे हैं अपर लोग अभियोजक दीपक पौराणिक ने बताया की दिनांक 01.03.2024 को करीब 6:00 बजे फरियादी सलीम मजदूरी करके आया उसके साथ अनस भी था वे दोनों बिरयानी खाने जा रहे थे जहां फरियादी का छोटा भाई अनस और फैजान क्रिकेट खेल रहे थे क्रिकेट खेलने के दौरान अनस ने एक शॉट मारा जो गेंद मोहल्ले के जाविद को लगी जिसे फरियादीगण का पुराना विवाद भी था।


आरोपी जाविद और उसके पास खड़े वसीम ने फरियादी सलीम और अनस को गालियां दी गंदी-गंदी गालियां दी फरियादी सलीमऔर अनस ने समझाया भी फरियादी और अनस ने गाली देने से मना भी किया इतने में आरोपी नहीम और हलीम अपने हाथ में छुरा लेकर आए और फरियादी सलीम व अनस के साथ से मारपीट की अनस को सर में के सर के पीछे की ओर छुरा लगा और उसके आंख के नीचे भी लगा जिससे उसे खून निकलने लगा।
बीच बचाव कर रहे इमरान अनस सेकुल्हक को आरोपी जावेद ने डंडे से मारा उन्हें भी चोट आई तथा आरोपी नहीम ने छुरे से इमरान के हाथ में मारा,,, इस मामले की राहतगढ़ थाने द्वारा देहाती नालिश के बाद एफ आई आर धारा 294,323/34 324,326/34 का मामला बना और न्यायालय में आरोप तय होने के उपरांत विचारण प्रारंभ हुआ शासन की ओर से पक्ष रखते हुए दीपक पौराणिक ने सभी के कथन,नक्शा,डॉक्टर की रिपोर्ट,एक्स-रे रिपोर्ट,क्वेरी रिपोर्ट,जप्ती,मेमोरेंडम कथन,अन्य दस्तावेज प्रदर्शित कराए न्यायालय में आए सक्ष्या के आधार पर माननीय न्यायालय ने पाया कि अपराध हुआ है तथा दंड देते हुए न्यायालय द्वारा सभी आरोपी गण को धारा 326/34 तीन-तीन वर्ष का कारावास तथा ₹2000 जुर्माना में तथा धारा 323/34 में छह छह माह का तीन काउंट में दंड और तीनों एक एक हजार रुपए जुर्माना। सभी अपराधी को कुल 5000 रुपए आर्थिक दंड तथा तीन वर्ष का कारावास दिया गया,, सभी दंड एक साथ भुगतने के आदेश के चलते अपराधियों को 3 वर्ष का सश्रम कारावास प्राप्त हुआ है। शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक ने की।

Latest articles

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे बरतनी होगी सावधानी ?

19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल: किस राशि पर बरसेगा भाग्य, किसे...

सागर में स्लीपर यात्री बसों पर कार्यवाही, 55 हजार का जुर्माना हुआ

जिले की समस्त स्लीपर बसें जांच हेतु बुलाई गई आरटीओ कार्यालय में स्लीपर यात्री बसों...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन की 100वीं वर्षगांठ पर सम्मान समारोह आयोजित सागर। स्वतंत्रता संग्राम...

More like this

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना वसूला

स्लीपर बसों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 8 बसों से 55 हजार का जुर्माना...

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान 4 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरापान पर आबकारी विभाग की सख्ती, शहर में सघन रात्रि गश्त के दौरान...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!