Monday, December 8, 2025

साप्ताहिक राशिफल : जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि

Published on

spot_img

साप्ताहिक राशिफल : जाने कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह क्या कहती है राशि

लग्नराशि पर आधारित कला शांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि: इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में अधिक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। विरोधियों पर हावी रहेंगे, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। प्रेमपूर्वक कार्य करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। प्रेम जीवन लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि: धन संबंधी मामलों में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। छात्रों और प्रेमियों के लिए हफ्ता अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है। कामकाज सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि: सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। अधिकारियों से सामंजस्य बनाए रखें। आर्थिक लाभ के योग हैं। माता की सेहत पर ध्यान दें। घरेलू खर्च बढ़ सकता है। यात्रा का योग है।

कर्क राशि: आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। घर में रेनोवेशन करवा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि: आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों में लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सहयोग अच्छा रहेगा। दांतों की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि: लाभ और सफलता का सप्ताह रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

तुला राशि: खर्च बढ़ सकता है। कामकाज में भागदौड़ बनी रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी संभव है। आर्थिक उलझन हो सकती है। अचानक धन लाभ मिलेगा। बहसबाजी से बचें।

वृश्चिक राशि: धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। उपहार प्राप्ति संभव है। भाई-बहनों और मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छात्रों के लिए सफलता का योग है। यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

धनु राशि: कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। संतान से लाभ संभव है। भाई या मित्र की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

मकर राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी। निर्णय लाभकारी रहेंगे। व्यापार में नए अनुबंध प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से मधुरता बनी रहेगी। धार्मिक स्थल पर जाने का योग है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशि: सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्यर्थ खर्च और समय की बर्बादी संभव है। कार्यक्षेत्र या व्यक्तिगत यात्रा का योग बन सकता है। जीवनसाथी से लाभ मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि: लाभ और सम्मान मिलने का योग है। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। धन लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। कमीशन से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है और यह केवल आपकी सहायता और जानकारी के लिए प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इस जानकारी का कोई गारंटीड परिणाम नहीं है।

Latest articles

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...

सागर में अवैध शराब पकड़ने गए थे कंपनी के कर्मचारी की धुलाई हो गयी 

सागर। शराब कंपनी के कर्मचारी रविवार को अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने शहर...

More like this

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु – अविराज सिंह

शिक्षा ही सफलता की चाबी, अनुशासन सबसे बड़ा गुरु - अविराज सिंह स्कूल के वार्षिक...