मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

नव नियुक्त भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने की मंत्री राजपूत से सौजन्य भेंट

By: गजेंद्र ठाकुर
Sponsor Ad
नव नियुक्त भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने की मंत्री राजपूत से सौजन्य भेंट

नव नियुक्त भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष ने की मंत्री राजपूत से सौजन्य भेंट

सागर। भाजपा की नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी पटेल ने सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास मातेश्वरी पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की।

मंत्री श्री राजपूत ने रानी पटेल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो आपको जिम्मेदारी दी है उसे आप पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं तथा सभी को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत बनाएं मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व और कर्माता से संगठन बूथ बूथ पर और अधिक सशक्त होगा।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →