मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सिवनी में ASP-SDOP सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सिवनी में ASP-SDOP सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, सिवनी में ASP-SDOP सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

वायरल वीडियो प्रकरण में मुख्यमंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

भोपाल। सिवनी में सामने आए वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर एएसपी, एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा तथा अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। पुलिस विभाग में किसी भी तरह का कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

https://www.facebook.com/share/p/1CRngX5tmx/

उन्होंने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित छह पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →