मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सड़क किनारे मलबा डालना पड़ा भारी, निगमायुक्त ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सड़क किनारे मलबा डालना पड़ा भारी, निगमायुक्त ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

निर्माण स्थलों पर टीन शेड और ग्रीन नेट लगाना अनिवार्य, लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सागर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करने सुबह निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ राजकुमार खत्री अहमद नगर पहुंचे। इस दौरान जिला चिकित्सालय मार्ग से अहमद नगर को जोड़ने वाली सड़क के किनारे खुले प्लॉट में निर्माण एवं विध्वंस से निकला मलबा (सीएंडडी वेस्ट), प्लास्टिक की बोरियां और अन्य कचरा बिखरा मिला। स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित वार्ड दरोगा से प्लॉट के संबंध में जानकारी ली।

जांच के दौरान यह प्लॉट वृंदावन मंदिर ट्रस्ट का होना बताया गया। निगमायुक्त ने यहां खुले में मलबा और कचरा जमा करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएंडडी वेस्ट प्लांट संचालक के माध्यम से मौके पर पड़ा पूरा मलबा हटवाने को कहा।

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे इस तरह मलबा और कचरा छोड़ना शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को नुकसान पहुंचाता है। वाहनों की आवाजाही से मलबा बारीक धूल में बदलकर हवा में फैलता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ आसपास का वातावरण भी प्रभावित होता है। ऐसी जगहें धीरे-धीरे गंदगी के ब्लैक स्पॉट में तब्दील हो जाती हैं।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने प्रमुख सड़कों पर सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में जहां भी भवन निर्माण का काम चल रहा है, वहां नियमित निगरानी रखी जाए। सभी निर्माणकर्ताओं को अपनी निर्माण साइट को टीन, चादर या ग्रीन नेट से ढककर काम करने के निर्देश दिए जाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मलबा, धूल और मिट्टी फैलने से रोकना संबंधित निर्माणकर्ताओं की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना लगाया जाए, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे और सड़कों के आसपास गंदगी न फैले।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →