अटकलों पर लगा विराम श्याम तिवारी बने BJP सागर अध्यक्ष ग्रामीण की रानी पटेल संभालेगी कमान

अटकलों पर लगा विराम श्याम तिवारी बने BJP सागर अध्यक्ष ग्रामीण की रानी पटेल संभालेगी कमान

सागर।  मध्यप्रदेश में भाजपा के जिला अध्यक्षों की तीसरी सूची में सागर जिला की घोषणा हो गई । सागर में दो जिला अध्यक्षों की शुरुआत हुई। भारी गुटबाजी के बीच श्याम तिवारी को सागर और सागर ग्रामीण में जिला पंचायत सदस्य रानी पटेल को कमान सौंपी गई। इनमें श्याम को संगठन का लंबा अनुभव है वहीं रानी पटेल इस मामले में कमजोर है। सागर में मंगलवार को संगठन की आखिरी बैठक संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष पद के लिए चर्चा हुई, जिसमें सागर जिले में शहर और ग्रामीण दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सहमति बनी है।

दो जिलों में बंटा बीजेपी का संगठन

सागर में चल रही खींचतान के चलते बीजेपी ने संगठन के लिहाज से अध्यक्ष बनाना तय किया। जिले में दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं, जिसमें जिले की रहली, बंडा और देवरी विधानसभा दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है। शेष पांच विधानसभा सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी सागर लोकसभा सीट में शामिल है।पा र्टी ने दमोह लोकसभा सीट की विधानसभा रहली, बंडा और देवरी के लिए अलग कर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। वहीं, सागर लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

Oplus_131072

बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सागर में श्याम तिवारी को अध्यक्ष घोषित किया। वे वर्तमान में जिला महामंत्री श्याम तिवारी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह जिला उपाध्यक्ष के साथ ही पार्टी की कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। एमए , एल एल बी पास श्याम तिवारी का जन्म 28 अगस्त 1973 का है। सन 1993 में विद्यार्थी परिषद से अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्याम युवा मोर्चा के दो दफा जिलाध्यक्ष और जिला बीजेपी में महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके है।इसके अलावा संगठन से मिले अनेक दायित्वों का सफल निर्वाहन कर चुके है। श्याम तिवारी की विधानसभा और लोकसभा में दावेदारी को लेकर भी चर्चा रही है। उनकी पत्नी का मेयर के लिया भी नाम सामने आया था।

Oplus_131072

रानी पटेल बनी ग्रामीण की अध्यक्ष
प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सागर जिले की तीन विधानसभाओं रहली, देवरी और बंडा को मिलाकर बनाए ग्रामीण का रानी पटेल को अध्यक्ष बनाया है। रहली के वार्ड 11 से जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के खेमे की हैं। पूर्व मंत्री भार्गव के कहने पर ही रानी को अध्यक्ष बनाया गया।
रानी पटेल कम्प्यूटर की पढ़ाई के साथ समाजशास्त्र से एमए किया है। 30 जून 1993 में जन्मी रानी पटेल को 31 साल की उम्र में ही बड़ा पद मिल गया। वे रहली मंडल में मंत्री और महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इसके अलावा सामाजिक संगठन से जुड़ी है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top