Friday, December 5, 2025

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में फहराया तिरंगा

Published on

spot_img

नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मकरोनिया में फहराया तिरंगा

सागर। देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में नगर पालिका परिषद, मकरोनिया द्वारा न्यू खेल, मैदान संत रविदास स्मारक के सामने, गंभीरिया, मकरोनिया में गणतंत्र दिवस का नगर स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

इस आयोजन में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि शामिल हुऐ।उन्होंने झंडा वादन कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा दी मार्च पास्ट परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि विधायक लारिया ने शांति के प्रतीक गुब्बारों को आसमान में छोड़ा। साथ ही मुख्यमंत्रीजी का जनता के नाम संदेश का वाचन कर शहीद परिवारों से भेंट कर सम्मानित भी किया । विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान मकरोनिया नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जो आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे आयोजन में एकता और राष्ट्र प्रेम का उल्लास देखने को मिला।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मकरोनिया नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी- शिक्षकगण और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Latest articles

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि रोकी गई

सागर जिले में स्कूल निरीक्षण के दौरान लापरवाही उजागर, कई शिक्षक गैरहाज़िर, वेतन वृद्धि...

More like this

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों ने ली सहभागिता 

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर केवीके सागर का जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न,70 से अधिक किसानों...

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

अनुसूचित जाति-जनजाति छात्रावास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का  लिया जायजा, दिए आवश्यक...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।