Thursday, January 22, 2026

सागर के कटरा बाजार में अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्यवाई हुई

Published on

नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थानों से यातायात में बाधक बने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई

सागर।  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देशानुसार सागर नगर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु शनिवार को विभिन्न स्थानों से यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे मुख मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई । अतिक्रमण दल द्वारा तीन बत्ती से कटरा मस्जिद एवं
मनोहर टाकीज तक अनाउंसमेंट कर हाथ ठेला, टपरे वालों को हिदायत दी गई कि अपने हाथठेलों को सफेद लाईन के पीछे रखे अन्यथा हाथठेलें को समान सहित जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके
साथ ही अतिक्रमण दल द्वारा न्यायालय परिसर में रखें सांची पार्लर को हटाने की कार्रवाही की गई । पार्लर मालिक द्वारा स्वयं के द्वारा शिफ्ट करने हेत कल सुबह तक टपरे को निगम द्वारा बताए स्थान पर शिफ्ट करने का समय मांगा गया।
अतिक्रमण टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए धर्म श्री चौराहे पर बने जिस यात्री प्रतीक्षालय को कल आधा खोला गया था उसे पूरा खुलवाकर यथोचित स्थान पर रखने की कार्रवाही की गई । इसके साथ ही अतिक्रमण दल द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए कटरा बाजार में अतिक्रमण कर कपड़े का व्यापार करने बालों के तीन डम्पर स्टेन्ड व हेन्गर जप्त कर नष्ट करने की कार्रवाई की गई नगर निगम द्वारा बड़ी मात्रा में अतिक्रमण सामग्री नष्ट करने की यह पहली कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण दल द्वारा चिन्मानंद बापू की कथा स्थल एवं कलश यात्रा के संभावित मार्ग से अतिक्रमण कर लगाए गए ठेलों को हटाने की कार्रवाही की गई । कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण सह प्रभारी कृष्ण कुमार चौरसिया, राजू रैकवार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest articles

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

रुद्रराक्षधाम चौराहे पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार सागर। दिनांक 15...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर रहेंगे, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 23 जनवरी को सागर प्रवास पर...

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का कार्यक्रम रवींद्र भवन में 6 बजे से

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश ,भारत पर्व का...

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

स्वास्थ्य कैंप लगाकर छात्रों व शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया सागर। कलेक्टर संदीप जी...

More like this

केंद्रीय कर्मचारियों पर भी राज्य पुलिस कर सकती है भ्रष्टाचार की जांच: सुप्रीम कोर्ट

केंद्रीय कर्मचारियों पर भी राज्य पुलिस कर सकती है भ्रष्टाचार की जांच: सुप्रीम कोर्ट नईदिल्ली।...

सागर के गौरव का विषय: नितिन चौरसिया को शतरंज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

सागर के गौरव का विषय: नितिन चौरसिया को शतरंज का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान सागर।...

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!