जमीन विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

जमीन विवाद में हत्या के मामले में पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ककरूआ में जमीनी विवाद में मारपीट कर हत्या करने के मामले में रविवार को पुलिस ने फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस मामले के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रकरण के सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम ककरूआ गांव में राम-जानकी मंदिर की जमीन को लेकर काफी दिनों से गांव के मुन्ना लाल दुबे और सुरेश सिंह दांगी के बीच विवाद चल रहा था। गांव के कुछ लोग मुन्ना तो कुछ आरोपी सुरेश के पक्ष में थे।

सोमवार रात को दिनेश कुशवाहा, बाबू लोधी और नीलेश कुशवाहा बाइक से अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में सुरेश और उसके 8 साथियों ने लाठी, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जमकर मारपीट की। घटना में आई गंभीर चोटों के कारण घायल दिनेश कुशवाहा की अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं नोनीतराम कुशवाहा और बाबू लोधी घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार थे।
पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश दांगी (50), गनेश दांगी (55), महेन्द्र दांगी (28), सहेन्द्र दांगी (26), रविन्द्र दांगी (32), उम्मी यादव (28), अरविन्द दांगी (35), वीरसिंह कुशवाहा (39) और आरोपी प्रकाश दांगी (45) सभी निवासी ककरूआ को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में राहतगढ़ थाना प्रभारी रामू प्रजापति, प्रआर विनोद कुमार, हरिसिंह राजपूत, प्रदीप यादव, लोकमन राही, आरक्षक देवेश सिकरवार, अजय कंसाना, ज्ञानचंद, नरेन्द्र अहिरवार शामिल थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top