Sunday, December 14, 2025

व्यावसायिक भवन में उचित पार्किंग व्यवस्था न होने पर 4 और दुकानदारों को नोटिस

Published on

spot_img

व्यावसायिक भवन में उचित पार्किंग व्यवस्था न होने पर 4 और दुकानदारों को नोटिस

सागर। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश अनुसार शहर में बेहतर परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मकरोनिया नगर पालिका सीएमओ पवन शर्मा ने 4 और दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।

नगर पालिका परिषद मकरोनिया कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार झांसी रोड एवं सिविल लाइन स्थित 4 दुकान जिनमें
हीरो सर्विस सेंटर, शांति नर्सिंग होम (डॉ. राकेश शर्मा) , डॉ. जिनेश जैन नारायण हॉस्पिटल, डॉ. जी.एस. चौबे शामिल हैं। इनके व्यावसायिक भवन में उचित पार्किंग व्यवस्था न होने के संबंध में नोटिस दिया गया है।

नोटिस में उल्लेख है कि उक्त व्यावसायिक संस्थानों द्वारा भवन में व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है। जिसमें म०प्र० भूमि विकास अधिनियम 2012 के अनुसार पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई। म०प्र० भूमि विकास अधिनियम 2012 के अनुसार निर्माण करते समय निर्धारित (MOS) न्यूनतम सीमांत खुला क्षेत्र अनुसार जगह छोडकर भवन निर्माण किया जाना चाहिये। किंतु उक्त के द्वारा निर्धारित (MOS) न्यूनतम सीमांत खुला क्षेत्र भवन निर्माण के समय नहीं छोड़ा गया है। जिससे पार्किंग व्यवस्था स्पष्ट नहीं है।

उक्त व्यावसायिक संस्थानों के ऊपर म०प्र० भूमि विकास अधिनियम 2012 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं एवं सूचित किया गया है कि व्यावसायिक भवन में पार्किंग व्यवस्था की जानकारी स्पष्ट करे जाने हेतु भवन निर्माण अनुज्ञा आगामी 03 दिवस में कार्यालय में प्रशस्त करे।

Latest articles

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर भोपाल और दिल्ली में बढ़ाए गए सुरक्षा इंतजाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा सख्त, गृह मंत्रालय के इनपुट पर...

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव बोले लाल सलाम को अंतिम विदाई

MP नक्सलवाद से मुक्त, बालाघाट में आखिरी दो नक्सलियों का आत्मसमर्पण,सीएम डॉ. मोहन यादव...

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक

संभागायुक्त की अध्यक्षता में गठित स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक सागर। कमिश्नर सागर संभाग अनिल...

More like this