मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

गोवर्धन पूजा 2024 : कब और क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा?

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
गोवर्धन पूजा 2024 : कब और क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा?

गोवर्धन पूजा 2024 : कब और क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा?

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस बार 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाया गया। वहीं दीपावली 31 अक्तूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जा रही है। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व आता है। गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति और मानवता के बीच संबंध को बताता है। ये त्योहार दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है।

इस दिन गोवर्धन की पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा का अलग अलग स्थानों पर अलग महत्व और कथाएं प्रचलित हैं। यहां उत्तर भारत में खासकर मथुरा वृंदावन में ये दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है तो वहीं पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात में ये गुजराती नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है।

गोवर्धन पूजा का पर्व हिंदू तिथि के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। आमतौर पर ये तिथि दिवाली के अगले दिन पड़ती है, जिसे स्थानीय भाषा में परेवा भी कहते हैं। हालांकि इस बार दिवाली दो दिन मनाई जा रही है। ऐसे में गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को हो रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →