भाजपा का प्रत्येक बूथ पर होगा महा सदस्यता अभियान
सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर दिनांक 6 अक्टूबर को महा सदस्यता अभियान के तहत ज़िले के प्रत्येक बूथ पर महा सदस्यता अभियान चलायेगी l इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने बताया कि भाजपा प्रदेश आह्वान पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर महा सदस्यता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि निम्न अनुसार बूथों पर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के महा सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाएंगे । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजोरिया ने बताया कि भाजपा के महा सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने की दृष्टि से आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गौरव सीरोठिया ने जिला भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान टोली के साथ बैठक की ।
बैठक में निगम अध्यक्ष वृन्दावन, जिला महामंत्री श्री श्याम तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, बालकिशन सोनी अंशुल सिंह परिहार पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित यादव उपस्थित रहे। सागर जिले के निम्न बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण पहुंचकर पार्टी के महा सदस्यता अभियान में शामिल होकर अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाएंगे l प्रत्येक बूथ पर पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से
श्री सिरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा बूथ क्र. 199, 200 वीरमखेड़ी
गोपाल भार्गव विधायक रहली बूथ क्र. 97 गढ़ाकोटा, प्रभुदयाल पटैल, प्रदेश मंत्री भाजपा बूथ क्र. 113, प्रदीप लारिया विधायक नरयावली बूथ क्र. 168 मकरोनिया, शैलेन्द्र जैन विधायक सागर बूथ क्र. 184 अंबेडकर वार्ड, वीरेन्द्र सिंह लोधी विधायक बंडा बूथ क्र. 173 बमनौरा, श्रीमती निर्मला सप्रे विधायक बीना बूथ क्र. 84, श्रीमती संगीता सुशील तिवारी महापौर वृन्दावन वार्ड, श्री वृन्दावन अहिरवार नगर निगम अध्यक्ष बूथ क्र. 30 विट्ठल नगर, हीरा सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष तालचिरी बूथ, जाहर सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बूथ क्र. 67 बमूरा भेड़ा, शशि कैथोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बूथ क्र. 121 शिव नगर, शैलेष केशरवानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बूथ क्र. 60 सदर, श्री प्रदीप राजौरिया प्रदेश पेनलिस्ट प्रवक्ता बूथ क्र. 133 नरयावली नाका वार्ड सागर में पहुंचकर भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत लोगों को सदस्यता दिलाएंगे ।
ख़ास ख़बरें
- 26 / 04 : ब्रिटेन सांसद का भारत को पैगाम पाकिस्तान में घुसकर मारो, हम हर कदम पर साथ देंगे
- 26 / 04 : सागर में दो जैन परिवारों की लड़ाई सड़क पर आई, चौधरी ने की पुलिस में शिकायत, माँ बेटे पर पैसे हड़पे के आरोप
- 26 / 04 : पति को नींद की गोली देकर प्रेमी संग भागी महिला, शपथ पत्र में संबंध तोड़ने का ऐलान
- 26 / 04 : बेहकर कार्य के लिए पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को HUDCO का सम्मान
- 25 / 04 : कांग्रेस पार्टी संविधान नहीं एक परिवार के हिसाब से चलती है-श्री लाल सिंह आर्य
सागर में भाजपा का प्रत्येक बूथ पर होगा महा सदस्यता अभियान

KhabarKaAsar.com
Some Other News