Friday, December 5, 2025

सागर में महिला के साथ ऑनलाइन जालसाजी, ठग ने पहले लालच दिया

Published on

spot_img

महिला के साथ ऑनलाइन जालसाजी, ठग ने पहले लालच दिया पैसे दिए

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो गया जिसमे उसने पुलिस में शिकायत की है, मिली जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय स्नेह नगर निवासी महिला के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें घर बैठे अतिरिक्त कमाई करने की बात लिखी थी। मैसेज करने के बाद महिला को सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ा गया। साथ ही एक टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। जिसमें तीन हजार रुपए एंट्री चार्ज था और टास्क पूरा होने पर पांच हजार रुपए मिलने का लालच दिया।

जालसाज के झांसे में आकर महिला ने तीन हजार रुपए एंट्री फीस जमा कर टास्क पूरा किया। टास्क पूरा होने पर 5 हजार रुपए महिला के खाते में आ गए। जिसके बाद दूसरा टास्क पूरा करने पर 15 हजार रुपए मिले। महिला को बंपर ऑफर का लालच दिया गया। जिसमें एंट्री फीस 15 हजार रुपए बताई गई।

महिला ने 15 हजार रुपए एंट्री फीस जमा कर दी।यह टॉस्क पूरा करने पर 3 लाख रुपए भुगतान का लालच दिया गया। महिला ने यह टास्क भी पूरा किया। लेकिन रुपए नहीं आए। सोशल मीडिया ग्रुप के जरिए महिला ने ठग से रुपए के संबंध में पूछताछ की। जिसमें उसने कहा कि राशि लेने के लिए 25 प्रतिशत टैक्स राशि जमा करनी होगी। जिसमें महिला से 75 हजार रुपए भुगतान करने के लिए कहा गया। महिला ने अलग-अलग खातों में उक्त राशि ट्रांसफर कर दी। लेकिन 3 लाख रुपए नहीं आए जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस और बैंक में भी की हैं, पुलिस मामलें में जांच कर रही।

Latest articles

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित

गुणवत्ता-विहीन सामग्री खरीद पर संभाग कमिश्नर ने डिप्टी कलेक्टर को किया निलंबित सागर। संभाग आयुक्त ...

More like this

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त ने दुकानों में तालाबंदी कराई

नगर निगम की बकाया वसूली को लेकर निगमायुक्त हुए सख्त, गुरु गोविंद सिंह एवं...

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर दी चॉकलेट

कलेक्टर बने शिक्षक, स्कूल पहुंचकर ली हाजिरी, पूछे सवाल, बच्चों के सही उत्तर पर...

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर

श्री गुलाब बाबा चरणपादुका पालकी यात्रा निकली, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर सागर। श्री गुलाब...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।