मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, 4 प्रकरण दर्ज, शहर में अवैध शराब के मामलें सामने आने लगे !

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, 4 प्रकरण दर्ज, शहर में अवैध शराब के मामलें सामने आने लगे !

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, 4 प्रकरण दर्ज, शहर में अवैध शराब के मामलें सामने आने लगे !

सागर। जिले में अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सभी वृत्तों में विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के आदेश और सहायक आयुक्त आबकारी वंदना पांडे के निर्देश पर की गई कार्रवाई में संदिग्ध स्थानों, ढाबों और होटलों पर दबिश देकर चार न्यायालयीन प्रकरण दर्ज किए गए।

अभियान के दौरान जिले की कंपोजिट मदिरा दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। जांच में मिली अनियमितताओं पर संबंधित दुकानों को आरोपपत्र जारी किए गए। आबकारी विभाग ने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बेचने के निर्देश दिए हैं। कार्रवाई में सभी आबकारी वृत्तों के प्रभारी अपने स्टाफ के साथ शामिल रहे।

इधर, शहर में अवैध शराब की बिक्री के साथ घरों तक शराब पहुंचाने यानी होम डिलीवरी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में आबकारी विभाग की कार्रवाई के बीच यह सवाल भी अहम है कि शहर में कथित तौर पर चल रहे शराब के अवैध नेटवर्क और होम डिलीवरी पर कब और कितनी प्रभावी कार्रवाई होती है।

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विक्रय, निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →