मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

रहली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
रहली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

रहली थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव, पुलिस जांच में जुटी

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में ग्राम छिरारी के पास जबलपुर मार्ग पर एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार किया गया। मृतक की पहचान हरदी निवासी निरंजन पिता शिवराज सिंह राजपूत (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, छिरारी गांव के पास सड़क किनारे शव पड़े होने की खबर से ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि निरंजन अपनी बेटी के घर ग्राम हरदी में रहता था। हालांकि, वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

रहली थाना प्रभारी अशोक उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसे शराब पीने का आदी बताया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →