मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

16 साल की लड़की के साथ 68 साल के बुजुर्ग ने किया गंदा काम

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
16 साल की लड़की के साथ 68 साल के बुजुर्ग ने किया गंदा काम

16 साल की लड़की के साथ 68 साल के बुजुर्ग ने किया गंदा काम

शहडोल। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ गांव के ही एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । पुलिस के अनुसार यह घटना 14 अगस्त की है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।
घर पर अकेली थी लड़की
ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 14 अगस्त की शाम तकरीबन 4:00 बजे नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। उन्‍होंने बताया कि लड़की के माता-पिता किसी काम से टिहकी गए हुए थे। तभी रवि शंकर पांडे पिता बृज किशोर पांडे उम्र 68 ने उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट
ब्यौहारी थाना प्रभारी के अनुसार इस घटना की रिपोर्ट 14 अगस्त की शाम को ही लड़की और उसके माता-पिता ने थाने में आकर दर्ज कराई है। इसके बाद 15 अगस्त को आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।