मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

स्कूली विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
स्कूली विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

स्कूली विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव की दी जानकारी

भोपाल। राज्य साइबर पुलिस मध्यप्रदेश द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 नवंबर को भवन भारती स्कूल, केरवा डैम रोड, भोपाल के कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय में शैक्षणिक भ्रमण एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अंजलि रघुवंशी ने विद्यार्थियों को साइबर पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकार, ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग में सावधानियां, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी और पासवर्ड की सुरक्षा तथा व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता के संबंध में सरल और रोचक तरीके से जागरूक किया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल को डाउनलोड करने से बचें और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को सूचित करें।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल www.cybercrime.gov.in और हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीक के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना, उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना तथा प्रारंभिक अवस्था से ही साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता और जागरूकता बढ़ाना रहा।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →