मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

आटे को लेकर हुए विवाद में युवक की डंडों से पीट पीट कर हत्या 

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
आटे को लेकर हुए विवाद में युवक की डंडों से पीट पीट कर हत्या

आटे को लेकर हुए विवाद में युवक की डंडों से पीट पीट कर हत्या 

दतिया। दतिया में युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर बाट भी मारा। युवक 8 महीने पहले ही मर्डर के आरोप में जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद आटे खरीदने को लेकर हुआ था। हालांकि, अभी कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने तीन सगे भाइयों पर हत्या का केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो फरार हैं।

वारदात शुक्रवार सुबह भांडेर के काजीपाठा की है। यहां रहने वाला भगवान सिंह यादव (40) सुबह चिरगांव रोड स्थित बाबूलाल की चक्की पर आटा खरीदने पहुंचा था। इसी बीच उसका तीनों भाइयों से विवाद हो गया।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। 18 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि आशीष नाम के शख्स ने भगवान सिंह के सिर पर डंडे से वार किया। भगवान सिंह नीचे गिर गया। आरोपी उस पर लगातार वार करता रहा। वह तब तक भगवान सिंह को पीटता रहा, जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं। प्रत्यक्षदर्शी अमित यादव ने बताया कि अशोक रजक और अरविंद रजक ने भगवान सिंह के हाथ पकड़े थे। आशीष रजक ने पहले सिर पर डंडे से वार किया। इसके बाद सिर पर दो बार तौलने वाला बाट दे मारा।

भांडेर एसडीओपी करन श्रीवास्तव ने बताया कि आशीष को गिरफ्तार किया जा चुका है। अशोक और अरविंद फरार हैं। पुलिस आशीष से पूछताछ कर उनकी पतासाजी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि भगवान सिंह पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। वह 15 अगस्त 2023 को जेल से रिहा हुआ था। हत्या के इस मामले में उसे दोषमुक्त किया गया था।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।