MP News: पद्मश्री राम सहाय पांडे का एम्स में इलाज जारी, जांच हुई चिरायु में

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पद्मश्री श्री राम सहाय पांडे का भोपाल में चल रहा है इलाज

जिला प्रशासन ने हर संभव मदद दी – श्री संतोष पांडे
सागर।
बुंदेली राई नृत्य में अपनी पहचान बनाने वाले 92 वर्षीय पद्मश्री सम्मान से सम्मानित पंडित  राम सहाय पांडे का इलाज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद भोपाल की एम्स अस्पताल में जारी है, एम्स अस्पताल के निर्देशों के तहत उनका संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है एवं जिला प्रशासन के द्वारा मेरे पिताजी की हर संभव मदद की इसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, जिला कलेक्टर दीपक आर्य का हृदय से धन्यवाद करते हैं ,जिन्होंने आधी रात में भी फोन लगाने पर मुझसे बात की और हर संभव मदद की।

राष्ट्रपति से सम्मान लेते हुए पं. राम सहाय पांडे

प्रशासन द्वारा जानकारी में  पद्मश्री राम सहाय पांडे के बड़े पुत्र संतोष पांडे ने बताया कि जिला जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आधी रात को भी फोन लगाने पर फोन को रिसीव किया गया और तत्काल कलेक्टर  दीपक आर्य के निर्देश पर अनुकंपा अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया गया। मेरे पिताजी की स्वास्थ्य की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मिलते ही उन्होंने संभाग कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत एवं कलेक्टर श्री दीपक आर्य को निर्देशित किया कि विशेष एंबुलेंस के माध्यम से पद्मश्री श्री पांडे को एम्स भोपाल के लिए रवाना करें।

संतोष पांडे ने बताया कि कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा प्रारंभिक रूप से रेड क्रॉस के माध्यम से एक लाख रुपए की तात्कालिक मदद उपलब्ध कराई गई एवं नागपुर एवं अनुकंपा अस्पताल सागर में इलाज के दौरान भी कलेक्टर श्री दीपक आर्य के द्वारा रेड क्रॉस के माध्यम से कराया गया में इसके लिए कलेक्टर का हृदय से धन्यवाद करता हूं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश के पश्चात कमिश्नर डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत एवं कलेक्टर दीपक आर्य के द्वारा विशेष एंबुलेंस के माध्यम से श्री पांडे को भोपाल के लिए रवाना किया गया, जहां एम्स और चिरायु अस्पताल के डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है ।

श्री पांडे ने बताया कि एम्स में जांचों की उपलब्धता न होने के कारण उनको चिरायु मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां चिरायु मेडिकल कॉलेज के प्रबंधक डॉ. अजय गोयंका के द्वारा तत्काल मेरे पिताजी की संपूर्ण जांच कराई गई। श्री पांडे ने बताया कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित संपूर्ण जिला प्रशासन का धन्यवाद  करता हूं और शीघ्र ही मेरे पिताजी स्वस्थ होंगे ऐसी में भगवान से कामना करता हूं।

खबर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top