MP News: कांग्रेस विधायक के पार्टी छोड़ भाजपा में जाने पर काँग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने खोले राज

भाजपा ने देश में हमेशा तोड़ने की राजनीति की है: राजकुमार पचौरी

सागर लोकसभा से कांग्रेस जीत रही है, इसी से भाजपा बौखला गई है: राजकुमार पचौरी

यह विचारधारा को तोड़ने की साजिश है जो पूरे देश में चल रही है: आशीष ज्योतिषी

बीना का विकास तो बहाना हैँ खुद का विकास करने भाजपा में गई हैँ -अमित रामजी दुबे

सागर। जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बताया कि भाजपा पूरे देश में दबाव की राजनीति कर रही है। बीना में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और नड्डा जी की सभा के बाबजूद भाजपा के सर्वे में हार का भय सता रहा हैँ। कांग्रेसियों और पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर ऐनकेन दबाव डालकर भाजपा ज्वाइन करा रही है और कांग्रेस के महत्वपूर्ण लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कराने का काम कर रही है। भाजपा जानती है कि सागर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी जीत रही है। कांग्रेसियों के मनोबल को तोड़ने के लिए भाजपा ने यह प्रयास किया है। भाजपा पैसों का लालच देकर कांग्रेस को कुचलने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके मंसूबे इस चुनाव में फेल हो जाएंगे।

राजकुमार पचौरी ने आगे कहा कि भाजपा के अंदर उनके पुराने और परम्परागत भाजपाई नेताओं तक का सम्मान नहीं है, वे जहां थे वहीं है, उसमें कांग्रेस से जाने वाले लोगों को क्या सम्मान मिलेगा। बीना विधानसभा में उप चुनाव होगा और वहां की जनता निर्मला सप्रे को सबक सिखाएगी। उन्हें समझना चाहिए था कि मोदी और भाजपा के दौर में बीना विधानसभा की जनता ने कितने भरोसे के अपने क्षेत्र की विधायकी उनको सौंपी थी, लेकिन यह विश्वासघात भाजपा को फिर भारी पड़ेगा। जनता इसका लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में जवाब देगी।

देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है: आशीष ज्योतिषी
जिला शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, जो पूरे देश में चल रही है। भाजपा ऐनकेन प्रकारेण लोगों को तोड़ने का काम करती है। बीना विधायक की बात करें तो कल तक निर्मलाजी कांग्रेस के पक्ष में अपनी बात कह रहीं थीं। आज अचानक उनके मन में यह भाजपा प्रेम उमड़ आया है। उन्होंने पार्टी और जनता का भरोसा तोड़ा है।, उन्होंने बीना की जनता और जनादेश का अपमान किया है। बीना में इस लोकसभा चुनाव में कांंग्रेसी अब और उत्साहित होकर कांग्रेस के पक्ष में काम करेंगे। बीना विधानसभा से उपचुनाव में कांग्रेस ही जीतेगी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने कहा कि
बीना का विकास तो बहाना हैँ खुद का विकास करने के लिए निर्मला सप्रे भाजपा में गई हैँ हमें ऐसा लगता हैँ कि उनका आर्थिक विकास अवरुद्द हो गया था।
जिला शहर कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश तोमर ने कहा कि निर्मला सप्रे को कांग्रेस ने दो बार टिकिट दिया हैँ उनके इस काम से खटीक समाज का सर नीचा किया हैँ।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top