अग्रणी अग्रवाल महिला ने राम हमारे आराध्य थीम के साथ धूमधाम से मनाई रामनवमी

अग्रणी अग्रवाल महिला ने राम हमारे आराध्य थीम के साथ धूमधाम से मनाई रामनवमी

सागर।  अग्रणी अग्रवाल महिला मंडल द्वारा रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। अग्रणी अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष पुष्पों की रंगोली सजाकर उसके बीच दीप प्रज्ज्वलित कर भजन पूजन के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया एवं राम हमारे आराध्य विषय पर दोहा आधारित संगोष्ठी आयोजित की गई।

संगोष्ठी में अग्रणी अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों द्वारा रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयों सुनाकर उनके भावार्थों की व्याख्या की गई।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अग्रणी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष आंकाक्षा अग्रवाल ने कहां कि रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, भगवान राम का चरित्र, मर्यादा, सिद्धांत एवं आचरण से सभी को प्रेरणा मिलती है । भगवान राम नीति, न्याय एवं शासन प्रणाली की आदर्श मिसाल है। वह हमारे आराध्य ही नहीं हमारे जीवन के प्रेरणा स्रोत है !

कार्यक्रम में प्रीति अग्रवाल,चारु अग्रवाल, सुचिताअग्रवाल, समीक्षा अग्रवाल,रजनी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल,रूचि पोद्दार,पूजा अग्रवाल,स्वाति अग्रवाल,रीति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, मोनिका अक्षय अग्रवाल,पलक अग्रवाल,एनी अग्रवाल,बरखा पोद्दार, वर्षा अग्रवाल आदि सहित महिलाएं उपस्थित रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top