‘राम’ बनकर दोस्ती करता है ‘रहमान’, बेटियां रहें सतर्क: कैलाश विजयवर्गीय, बोले- नशेड़ी भाइयों को न बांधें राखी

0

राम’ बनकर दोस्ती करता है ‘रहमान’, बेटियां रहें सतर्क: कैलाश विजयवर्गीय, बोले- नशेड़ी भाइयों को न बांधें राखी

इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लव जिहाद और नशे के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने बेटियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि कुछ लोग नाम बदलकर दोस्ती करते हैं और बाद में जीवन बर्बाद कर देते हैं। साथ ही रक्षाबंधन पर नशा करने वाले भाइयों को राखी न बांधने की अपील भी की।

पूरा मामला….

इंदौर। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए लव जिहाद और नशे को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपना नाम छिपाकर हिंदू बेटियों से दोस्ती करते हैं और बाद में उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं। इसलिए बेटियों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
कार्यक्रम में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से स्कूलों में वाटर कूलर, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं का लोकार्पण एवं वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने रक्षाबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यदि घर में कोई भाई नशा करता है तो इस बार उसे राखी न बांधें। बेटियां साफ कह दें कि वे भगवान श्रीकृष्ण, हनुमानजी और भोलेनाथ को राखी बांध लेंगी, लेकिन नशा करने वाले भाई को नहीं।
उन्होंने कहा कि समाज को नशे और ऐसी गतिविधियों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। विजयवर्गीय इससे पहले भी लव जिहाद को समाज के लिए गंभीर साजिश बताते रहे हैं। उन्होंने एक वर्ष पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माताओं और बेटियों को रामायण पढ़ाने की सलाह दी थी, ताकि वे सही और गलत का अंतर समझ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here