कैंट थाना पुलिस ने पकड़ा जिला बदर आरोपी 

कैंट थाना पुलिस ने पकड़ा जिला बदर आरोपी 

सागर। कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आदेश का उल्लंघन कर जिलाबदर अवधि में जिले की सीमा के अंदर आया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गुंडा, बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के साथ जो अपराधी जिला बदर है उनकी चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कैंट थाना क्षेत्र से जिलाबदर आरोपी पुनीत अहिरवार को गिरफ्तार किया है।

जिला दंडाधिकारी सागर ने अपराधी पुनीत पिता बंटी उर्फ भगवानदास अहिरवार निवासी मढ़िया विठ्ठलनगर को 6 माह की अवधि के लिए सागर जिले और समीपवर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने के लिए जिला बदर आदेश जारी किया था। आदेश जारी होने पर थाना कैंट पुलिस ने 12 फरवरी को उक्त आरोपी को सागर जिले की सीमाओं से बाहर ललितपुर सीमा पर छोड़कर जिला बदर आदेश की तामीली की थी। लेकिन आदेश का उल्लंघन कर आरोपी पुनीत अहिरवार शुक्रवार को सागर लौट आया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top