बीजेपी विधायक के वाहन पर हमला, गाड़ी का जांच फोड़ा,जिलाध्यक्ष सिरोठिया ने जांच की मांग की

बीजेपी विधायक के वाहन पर हमला, गाड़ी का जांच फोड़ा,जिलाध्यक्ष सिरोठिया ने जांच की मांग की

सागर। जिले की बंडा विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार की गाड़ी पर शनिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा फूट गया है। जिस समय गाड़ी पर हमला किया गया उस समय आगे की सीट पर विधायक बैठे हुए थे। हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई है, यह बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास का मामला है। इस मामले की बरायठा पुलिस जांच कर रही है।

विधायक वैवाहिक कार्यक्रमों से लौट रहे थे

शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना विधायक क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घटनाक्रम की खबर मिलते ही विधायक के समर्थक पुलिस थाने पहुंच गए। जहां विधायक वीरेंद्र सिंह ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बण्डा विधायक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे। ग्राम बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ में शादी समारोह में शामिल होकर वापस बंडा लौट रहे थे। तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। पत्थर जहां मैं बैठा था, उसी साइट पर आकर कांच पर लगा। पत्थर इतना तेज था कि गाड़ी का कांच टूट गया और कांच के टुकड़े ऊपर आकर गिरे। पत्थर किसने मारा, कह नहीं सकता हूं। किसी पर संदेह भी नहीं है। मामले में पुलिस थाने में शिकायत की है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने जांच की मांग की

शनिवार रात्रि बंडा विधायक वीरेंद्र लंबरदार पर बरायठा के पास हुए जानलेवा हमले की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार से फोन के माध्यम से बात कर कुशलक्षेम जाना व घटना की जानकारी ली ।तत्पश्चात श्री सिरोठिया प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घटना की उच्च स्तरीय जांच व घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top