सागर: गोचर भूमि बचाने की गुहार बनी गुनाह, अब सागर के साथ इंदौर में भी गूंजी 11 गौ-रक्षकों के समर्थन में आवाज

0

सागर: गोचर भूमि बचाने की गुहार बनी गुनाह, अब सागर के साथ इंदौर में भी गूंजी 11 गौ-रक्षकों के समर्थन में आवाज

​सागर जिले के खिमलासा में गौचर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए 164 बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन ने सुनवाई नहीं की, बल्कि उल्टा उन 11 गौ-रक्षकों पर ही (FIR) दर्ज कर दी गई, जो गौ-माता की सेवा के लिए संघर्ष कर रहे थे।

न्याय की मांग में इंदौर का साथ

खिमलासा की इस घटना से आक्रोशित गौ-सेवकों ने अब इंदौर में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन उन 11 गौ-रक्षकों के समर्थन में दिया गया है, जिन पर यह अन्यायपूर्ण कार्रवाई की गई है।

प्रशासन की इस कार्यप्रणाली ने न केवल गौ-भक्तों की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि कानून की निष्पक्षता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। न्याय के लिए यह संघर्ष अब और भी अधिक मुखर हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here