सागर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम ने रुकवाए बाल विवाह 

सागर में विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम ने रुकवाए बाल विवाह 

सागर। विशेष किशोर पुलिस इकाई की टीम ने दो बाल विवाह रुकवाए हैं। टीम को सूचना मिली थी कि सानोधा थाना क्षेत्र के हरसिद्धि मंदिर में नाबालिक बालिका का बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही विशेष किशोर पुलिस इकाई से ज्योति तिवारी और महिला बाल विकास के परियोजना अधिकारी विजय जैन, नितेश हजारी समेत पुलिस टीम हरसिद्धि मंदिर पहुंची। जहां शादी की तैयारी हो गई थी। बारात आने वाली थी। सभी लोग बारात का इंतजार कर रहे थे। टीम ने दुल्हन के परिवार वालों से उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे।

जिस पर परिवार वाले आनाकानी करने लगे। वे शादी करने पर अड़ गए। टीम को धौंस दिखाने लगे। आत्महत्या करने की धमकी दी। परिवार वालों ने कहा कि दुल्हन उम्र 18 साल और दूल्हे की उम्र 21 साल है। इसलिए विवाह कर रहे हैं। जिस पर टीम ने कहा कि उम्र संबंधी दस्तावेज दिखाएं। काफी समझाइश के बाद परिवार वालों ने दस्तावेज दिखाए। जिसमें दुल्हन की उम्र 17 वर्ष होना पाई गई। समझाइश के बाद परिवार वाले माने और शादी रोकी गई। टीम देख नाबालिग दूल्हे को छिपा दिया इसी तहत ग्राम पामाखेड़ी के पास बाल विवाह की सूचना मिलने पर टीम पहुंची। जहां 17 वर्षीय दूल्हे की शादी कराई जा रही थी। पुलिस टीम गांव पहुंची तो दुल्हे की गांव में राच्छ फिर रही थी। टीम देख परिवार वालों ने दूल्हे को छिपा दिया। लेकिन टीम ने उन्हें बताया कि पूरी जानकारी लेकर आए हैं। आप लोग नाबालिग बालक की शादी करा रहे हैं। काफी समझाइश के बाद परिवार वाले माने और बाल विवाह रुकवाया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top