सागर जोन के IG प्रमोद वर्मा ,पीटीएस एसपी दिनेश कौशल सहित 5 अधिकारियों को मिलेगा उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक

सागर जोन के IG प्रमोद वर्मा ,पीटीएस एसपी दिनेश कौशल सहित 5 अधिकारियों को मिलेगा उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक

सागर। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्‍द्रीय गृह मंत्री का अति-उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक/उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक भारत के किसी प्रदेश में जिन पुलिस कर्मियों के द्वारा अति-उत्‍कृष्‍ट/ उत्कृष्ट कार्य किया गया उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2022 के लिये श्री प्रमोद वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर, दिनेश कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर, सहित सागर जोन के, श्री राजेश कुमार बेन उनि एसएएफ 10वी वाहिनी सागर, श्री रामरतन तिवारी आरक्षक जिला पन्‍ना,और श्री प्रदीप गर्ग आरक्षक जिला पन्‍ना को भी प्रदाय किया जायेगा।

आईजी प्रमोद वर्मा एवं अन्‍य पुरूष्‍कृत अधि0/कर्म0 को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी, सहित जोन के समस्‍त पुलिस अधीक्षक एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जोन के पुलिस और अन्य अधिकारियो द्वारा बधाई दी गई।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top