शेष निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालयों का कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें —कलेक्टर प्रतिभा पाल
सागर। भूमि आवंटन के अभाव में निर्माण कार्य प्रभावित न हो एवं शेष निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालयों का कार्य गुणवत्ता के साथ समय—सीमा में पूर्ण करें। उक्त निर्देश कलेक्टर प्रतिभा पाल ने विभिन्न निर्माण विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक में दिए। इस अवसर पर राजेश लिमजे, योगेंद्र सिंह, के एस यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लोक निर्माण विभाग, पी आई यू, भवन विकास निगम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड, सहित अन्य निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश दिए की कोई भी निर्माण भूमि आवंटन के अभाव में लंबित नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा कि जिस विभाग में भूमि आवंटन के संबंध में कोई समस्या है तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें और कार्यवाही कराकर भूमि आवंटित कराए।
कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए की सभी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में प्रस्तुत की जावे जिससे की प्रगति की जानकारी प्राप्त हो सके उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग बोर्ड के द्वारा मेंनपानी में बाउंड्री वॉल का निर्माण समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने संदीपनी विद्यालय देवरी, बंदरी,गाडोला जागीर, गढ़ाकोटा के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें जिससे कि विद्यार्थियों को सुविधा मिल सके। उन्होंने आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल का निर्माण शासकीय महाविद्यालय बीना में बाउंड्री वालों का निर्माण, शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय सागर में बाउंड्री वॉल का निर्माण, दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं कॉमर्स महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या स्वशाषी स्नातकोत्तर उत्कृष्ट महाविद्यालय सागर के निर्माण कार्य एवं शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग की निर्माण कार्य की भी समीक्षा की।
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरुआखेड़ा, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जयसिंहनगर, उप स्वास्थ्य केंद्र आर्टा कल्यालगढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र रेडन माल पुजारी, उप स्वास्थ्य केंद्र हिरछाप सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पीआईयू के द्वारा किए जा रहे स्कूल शिक्षा राज्य शिक्षा केंद्र, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, चिकित्सा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कौशल विकास विभाग, तकनीकी शिक्षा, पशुपालन, परिवहन, निर्वाचन, आयुक्त जेल महिला बाल विकास विभाग सामाजिक न्याय नापतोल विभाग के निर्माण कार्यों के संबंध में प्रगति एवं पूर्ण होने की जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिए।


