लता वानखेड़े होगी सागर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी

लता वानखेड़े होगी सागर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी

सागर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट शनिवार को जारी कर दी है। जिसमें सागर लोकसभा सीट से लता वानखेड़े को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। 54 वर्षीय लता वानखेड़े पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं ग्रामीण महिला के सामाजिक उत्थान में पत्रकारिता की भूमिका पर पीएचडी की है। प्रत्याशी वानखेड़े ने वर्ष 1995 में मकरोनिया ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में एंट्री ली थी वे ग्राम पंचायत मकरोनिया की लगातार तीन बार सरपंच रह चुकी हैं औ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य हैं।

वहीं भाजपा संगठन में भी मजबूत पकड़ मानी जाती है वर्तमान में लता वानखेड़े प्रदेश मंत्री, संगठन प्रभारी जिला विदिशा, भारत स्काउट गाइड मप्र उपाध्यक्ष, महिला जागृति संस्था मप्र की अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष हैं व कई पदों पर रह चुकी हैं। ग्राउंड स्तर पर कई वर्षों से सक्रिय हैं पिछड़ा वर्ग और कुर्मी समाज से आती हैं। लोकसभा सीट पर समाज का बड़ा वोट बैंक भी जोड़कर देखा गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top