उज्जैन में रात ढाई बजे खुले महाकाल के पट, भांग और मेवे से किया श्रृंगार

उज्जैन में रात ढाई बजे खुले महाकाल के पट, भांग और मेवे से किया श्रृंगार

MP। आज महाशिवरात्रि है। उज्जैन के महाकाल मंदिर, खंडवा के ओंकारेश्वर, रायसेन के भोजपुर और नर्मदापुरम के पचमढ़ी में चौरागढ़ महादेव मंदिर समेत प्रदेश सभी शिवालयों में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सीहोर के कुबरेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा है। प्रदेशभर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन भी होंगे।

उज्जैन में लगातार 44 घंटे तक भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। महाकाल के पट गुरुवार रात 2.30 बजे खुले जो शनिवार रात 10.30 बजे तक खुले रहेंगे। सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूजा और अभिषेक किया। दावा किया जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर करीब 12 लाख श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की संभावना है। इधर, ओंकारेश्वर महाराज का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई। श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से दर्शन कर रहे हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top