मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चलती कार में दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
चलती कार में दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

चलती कार में दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखंड। हर दिन रेप, गैंगरेप के मामले सामने आते रहते है. इस कड़ी में झारंखड के पालमू से रेप का एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल छत्तीसगढ़ की 21 साल की लड़की जो पेशे से डांसर बताया जा रहा है.उसके साथ हुए गैंगरेप की खबर ने सबको हैरान कर दिया है. बता दें सबसे चौंकाने वाली बात जो सामने है कि उसके साथ सामूहिक रेप करने वाले और कोई नहीं बल्कि उसके ही सहयोगी है. बताया जा रहा है की पलामू में रहने वाले तीन सहयोगी पहले लड़की को नशीला पदार्थ देकर अपने हवस का शिकार बनाते है.

यह घटना शनिवार यानी की 3 मार्च के रात को बतायी जा रही है. इस घटना को लेकर SDPO राकेश सिंह का कहना है की महिला उस दिन बेहोशी की हालत में मिली थी. हालांकि ‘दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उस रात आरोपी उसको उसी हालत में सड़क के किनारे छोड़ गए थे.

जानकारी के मुताबिक महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम के लिए आयी थी. लेकिन कुछ कारणों से वह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गईं. पीड़िता के होश के आने बाद मामले का खुलासा

बता दें पीड़िता के होश में आने के बाद मामले का खुलासा हुआ. विश्रामपुर थाना की पुलिस ने तुरंत मामला का संज्ञान लिया और उसके कार्रवाई में जुट गए. बताया जा रहा है की इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरी की तलाश जा रही है.

एक दिन पहले विदेशी महिला को बनाया गया था शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह इस तरह का कोई पहला मामला नहीं है. जहां महिला को शिकार बनाया गया है. बता दें इससे पहले, शुक्रवार की रात दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है.

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →