पूर्व विधायक, सांसद ने थामा भाजपा का दामन, 600 समर्थकों के साथ ली सदस्यता 

MP: पूर्व विधायक, सांसद ने थामा भाजपा का दामन, 600 समर्थकों के साथ ली सदस्यता 

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि जबलपुर जिले के पूर्व सांसद समेत दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। जबलपुर की पाटन विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक निलेश अवस्थी खरगापुर सीट से विधायक रहे अजय यादव भिंड से सांसद रहे राम लखन भाजपा में शामिल हो गए। सभी नेताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी में ज्वाइन कराया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की जॉइनिंग का एक ही आधार है। भारत में प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास पक्ष और विपक्ष हर जगह प्रधानमंत्री मोदी के सब का साथ सबका विकास पर विश्वास है आने वाले चुनाव में सब मिलकर मध्य प्रदेश में 29 की 29 सीटों पर कमल के फूल को खिलाने का संकल्प पूरा करेंगे। गुरुवार को भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जबलपुर से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। इसी बीच पूर्व सांसद राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top