मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बिलहरा में CM डॉ यादव ने काँग्रेस पर साधा जमकर निशाना

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
बिलहरा में CM डॉ यादव ने काँग्रेस पर साधा जमकर निशाना

Sagar: बिलहरा में CM डॉ यादव ने काँग्रेस पर साधा जमकर निशाना

सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बिलहरा पहुचे जहाँ उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम में की। सीएम डॉ यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। CM ने बोला हैं कि कांग्रेस वाले कहते थे कि लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल चुनाव तक रहेगी, बाद में बंद हो जाएगी। पैसे नहीं हैं, इतने पैसे कहां से लाओगो? हमने तब भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि झूठ बोलना भाजपा वालों की पहचान नहीं है। लाड़ली लक्ष्मी योजना न तब बंद हुई न आज बंद हुई, न अगले चुनाव तक बंद होगी। बहनों के लिए सभी योजनाएं जारी रहेंगी, मध्यप्रदेश में जहां-जहां भगवान राम और कृष्ण ने अपने चरण रखे, उन स्थानों को तीर्थ बनाया जायेगा यह काम हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी संस्कृति जीओ और जीने दो की है। यह सभी को प्यार करना सिखाती है। इसीलिए दूसरे देश भी हमारी ओर देखते हैं।

मंत्री राजपूत बोले- कमलनाथ का झूठ किसी को रास नहीं आया

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री के दावेदार कमलनाथ ने कहा था कि हम भी लाड़ली बहनों को पैसा देंगे। लेकिन, उनका झूठ किसी को रास नहीं आया। महिलाओं ने दोनों हाथ से हमें वोट दिए। कांग्रेस सरकार खत्म, कमलनाथ खत्म। आज मप्र में भाजपा की सरकार बनी है तो उसमें सबसे बड़ा योगदान हमारी बहनों का है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →