भाजपा ऐसा दल है, जहां संगठन किसी भी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है : यश अग्रवाल

भाजपा ऐसा दल है, जहां संगठन किसी भी कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है : यश अग्रवाल

सागर। लोकसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल और डॉ. हरिसिंह गौर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन मौजूद रहे। वहीं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने की। उधर, कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े भी उपस्थित रहीं। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। भाजपा से सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े ने सरपंच से चुनाव लडा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं और महिला आयोग की अध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने भूमिका निभाई है। अब आप सभी की मेहनत से वो सांसद के तौर पर सदन में जाएंगी। इसलिए पूरी ताकत लगाकर हमें चुनावी मैदान में उतरना है और लता बहन को भारी बहुमत से विजय बनाना है।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर की महिलाओं को संबल देने का काम किया है। राजनीति में भी महिलाओं को आरक्षण देकर मातृशक्ति को सम्मानित किया है। लता बहन भी मातृशक्ति की आवाज को और बुलंद करने के लिए सदन तक पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि सभी बहनों को एक-एक घर जाकर संपर्क करना है। सभी को अपना अपना बूथ मजबूत करने का कार्य भी करना है।

भाजपा से सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े ने कहा कि यह चुनाव मेरा नहीं बल्कि आप सभी का है। आपकी भूमिका भी इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण है। आप सभी अपने बूथ केंद्रों पर जाकर उन्हें मजबूत करें। ताकि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ देश में एक बार फिर अपनी विजय पताका फहरा सके।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जहां कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद होता है। यह एक ऐसा दल है, जहां संगठन कभी भी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। लता दीदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने पंच, सरपंच से जो सफर शुरू किया था, अब वो संसद तक पहुंचने वाला है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ में कार्य करते हुए भारतीय जनता पार्टी को विजय श्री दिलाने का संकल्प लें। चुनाव में हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करना होगा। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, मनीष चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top