दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में,भाजपा कार्यालय के बाहर आप पार्टी का प्रदर्शन

दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में,भाजपा कार्यालय के बाहर आप पार्टी का प्रदर्शन 

भोपाल। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। भोपाल में शुक्रवार को AAP कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ऑफिस के सामने नारेबाजी की। वहीं, प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक कार्रवाई बताया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहा- यह पूरे तरीके से विपक्ष को दबाने की कोशिश है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ट्वीट किया- कांग्रेस इस अलोकतांत्रिक कार्रवाई का विरोध करती है।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार में कहा कि केजरीवाल को पद का मद है। मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी जिलों में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रभारी भागवत सिंह राजपूत ने कहा- पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में हम भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय के साथ सभी जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें झूठे केस में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार किया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दरअसल, केजरीवाल जी पीएम मोदी की आंखों में आंखें डालकर बात करते हैं। उनसे डरते नहीं हैं। इसलिए मोदी जी बौखलाए हुए हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top