Wednesday, December 17, 2025

सागर में फिर हुई हत्या कैंट थाना क्षेत्र का मामला जमीन से कब्जा हटाते समय हुआ विवाद

Published on

सागर में फिर हुई हत्या कैंट थाना क्षेत्र का मामला जमीन से कब्जा हटाते समय हुआ विवाद

सागर । कैंट थाना क्षेत्र में सोमवार को पगारा बायपास रोड पर जमीनी विवाद में व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान ले रही है।

मृतक के बेटे अंशुल पटेल ने बताया कि पगारा बायपास रोड पर स्थित हमारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। सोमवार को उसी जमीन पर दो फुट किया कब्जा हटा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और गालगीलौज कर मारपीट करने लगे। उन्होंने रॉड, पत्थर और लात-घूंसों से पिता के साथ मारपीट की। मारपीट में आई चोटों के कारण पिता कुंदनलाल पटेल उम्र 46 साल निवासी पटेल मार्केट लिंक रोड मोतीनगर वार्ड की मौत हो गई। मृतक के बेटे अंशुल ने कहा कि आदित्य जैन, आशीष जैन, फूलचंद जैन आए थे और उन्होंने मारपीट की थी। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वारदातस्थल से घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए। वहीं सीएसपी यश बिजौरिया ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों के बयान लिए हैं। मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करा रही है।

Latest articles

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...

भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं- विधायक लारिया

भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं- विधायक लारिया सागर। ख्यमंत्री...

More like this