मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर दंपती ने 3 लोगों को लगाया 33 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर दंपती ने 3 लोगों को लगाया 33 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार

कंस्ट्रक्शन कंपनी में इन्वेस्ट करने के नाम पर दंपती ने 3 लोगों को लगाया 33 लाख का चूना, महिला गिरफ्तार

उज्जैन। अब्दालपुरा निवासी पति-पत्नी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी व इंदौर के व्यापारी संघ में इन्वेस्ट करने के नाम पर उज्जैन में रहने वाले तीन लोगों से 33 लाख रुपये की ठगी की और फरार हो गए। जानकारी लगने के बाद तीनों लोगों ने दंपती के खिलाफ नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। नीलगंगा थाने के उपनिरीक्षक टीएल माले ने बताया कि तिरुपति डायमंड निवासी रवि पांचाल ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ दिन पहले अब्दालपुरा निवासी मनीष पिता लक्ष्मण भाटिया और उसकी पत्नी ने कंस्ट्रक्शन कंपनी में रुपये इन्वेस्ट करने के नाम पर उससे 6 लाख 70 हजार रुपये लिए थे और एचडीएफसी सहित कोटक महिन्द्रा कंपनी का फर्जी चेक दिया था। इसी तरह दंपती ने शैलेन्द्र मांडलिक से 13 लाख 50 हजार और राकेश वाजपेयी से 12 लाख 80 हजार रुपये इंदौर के व्यापारी संघ और कंस्ट्रक्शन कंपनी में लगाकर मुनाफा कमाने के नाम पर वसूल लिए थे। दोनों को भी फर्जी चेक थमाए थे और बाद में जानकारी लगने पर पैसे वापस करने को कहा तो दोनों पहले तो बहानेबाजी कर टालते रहे और बाद में फरार हो गए। तभी से उनका मोबाइल भी बंद मिल रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर जब आरोपियों की तलाश की तो दोनों आरोपियों में से महिला पुलिस के हाथ लग गई, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →