महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है भाजपा:–गौरव सिरोठिया

महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है भाजपा:–गौरव सिरोठिया

महिला स्व सहायता समूह एवं एन.जी.ओ.संपर्क अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सागर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें से 16 लाख 4 हजार दीदियां जब मध्यप्रदेश में बनेंगी तो परिवारों में खुशहाली आ जायेगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास”की बात सार्थक होगी। सांसद से लेकर सरपंच तक इस अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाना है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने भाजपा के संभागीय कार्यालय में आयोजित महिला स्व सहायता समूह एवं एन.जी.ओ.संपर्क अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में प्रदेश मंत्री लता वानखेड़े,महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह जिला महामंत्री व अभियान जिला प्रभारी श्री मितेन्द्र मोनू चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना चाहती है। पार्टी के इस संकल्प की पूर्ति में स्व सहायता समूहों की अहम भूमिका है, जो अप्रशिक्षित और अकुशल बहनों को प्रशिक्षित करके उन्हें विभिन्न उद्यमों से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह हैं, जिनसे हजारों की संख्या में बहनें जुड़ी हैं। बहनों को आर्थिक के अलावा राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए भी हमारी सरकारें काम कर रही है और इस मामले में हमारी प्रदेश सरकार एक कदम आगे हैं। राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए हमारी केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया है, जबकि हमारी प्रदेश सरकार पहले ही 50 प्रतिशत आरक्षण दे चुकी है साथ ही श्री सिरोठिया ने कहा की गरीब महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाकर इस लक्ष्य को हासिल करने में स्व सहायता समूहों की भूमिका महत्वपूर्ण होने जा रही है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अभियान के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा की महिला मोर्चा की सभी बहिनें इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्राण प्रण से जुटेगी पूर्व में भी संगठन द्वारा प्रदत्त कार्यक्रमों में सागर महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य किया है।

*जिला महामंत्री व अभियान जिला प्रभारी मितेंद्र मोनू चौहान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि* प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होना महिला सशक्तिकरण का आभास हमें करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है और दुनिया हमें सम्मान की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी ने 163 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, इसमें महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। शक्ति वंदन स्वसहायता एवं एनजीओ संपर्क अभियान सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का बड़ा माध्यम साबित होगा।

*प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े संबोधित करते हुए कहा कि* यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हमें प्रदेश के स्वसहायता समूह और एनजीओ के साथ संवाद स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाना है।
*जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि* स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का पवित्र काम हो रहा है, ये समूह बहनों के जीवन में उजाला ला रहे हैं।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार तो बहनों के जीवन को बदलने के लिए काम कर ही रहे हैं, हमारी प्रदेश सरकार भी ऐसे ही प्रयास कर रही है।आज जो स्व सहायता समूह बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास कर रहे हैं, कल वो फैक्ट्रियों के संचालन जैसे बड़े काम भी करेंगी।

कार्यशाला में जिला मंत्री श्रीमती सुषमा यादव जी ,सविता साहू जी, कीर्ति जैन जी, ज्योति मौर्य जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानी पटेल जी, श्री मधुकर जाटव जी, शैलेंद्र ठाकुर जी , जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष ,जनपद सदस्य एवं मण्डल अध्यक्ष,मण्डल पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top