दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, बदनामी के डर से खाया जहर, उपचार जारी

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, बदनामी के डर से खाया जहर, उपचार जारी

सलामतपुर। सलामतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी नाबालिग किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे विदिशा के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ था जिससे वह गर्भवती हो गई थी इसी बदनामी के डर से उसने ये कदम उठाया। नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप गांव के ही नाबालिग किशोर पर लगाया गया है। करीब 6 महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। जब नाबालिग किशोरी गर्भवती हुई और पेट दिखने लगा तो उसने बदनामी के डर से आत्महत्या करने की कोशिश की, गनीमत रही कि परिजनों ने सही समय पर विदिशा मेडिकल कालेज में भर्ती कर दिया। जिससे किशोरी की जान बच गई।इस मामले में विदिशा कोतवाली पुलिस ने ज़ीरो पर कायमी कर केस डायरी थाना सलामतपुर भेजी। पुलिस ने आरोपित नाबालिग किशोर पर विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर रायसेन किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top