चल रही परिवर्तन की बयार आने वाली है कांग्रेस सरकार- नीरज शर्मा

चल रही परिवर्तन की बयार आने वाली है कांग्रेस सरकार- नीरज शर्मा

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को जनसंपर्क अभियान के तहत जिस तरह मतदाताओं का समर्थन और प्रेम मिल रहा है, उससे यह बात स्पष्ट हो चली है कि परिवर्तन की लहर प्रदेश में चल चुकी है, और अब कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। जनसंपर्क अभियान के दौरान आम मतदाता आगे बढ़कर कांग्रेस प्रत्याशी का अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति मतदाताओं के प्रेम और विश्वास को देखकर कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता विजय रथ को आगे बढ़ाने में पूरी मेहनत से जुटा हुआ है।

सुरखी के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा ने आज 3 अक्टूबर शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान जारी रखा। 

भ्रमण करते हुए उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान वे कल्याणपुर, चंद्रपुर, पिपरिया, गढ़ाघाट, झिला, खताखेड़ी विनायकी, चकरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचे और उन्होंने लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

मातृशक्ति भी जुटी

कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए मातृशक्ति भी पीछे नहीं है। महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन-रात सघन जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं।

साथ ही सागर कांग्रेस जिला, तहसील, ब्लाक संगठन के पदाधिकारी सभी क्षेत्र में निरंतर जनता से जनसंपर्क करके कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा को जिताने आग्रह कर रहे हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top