मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सेवादल ने नेहरू जयंती मनाई बच्चों के संग

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
सेवादल ने नेहरू जयंती मनाई बच्चों के संग

सेवादल ने नेहरू जयंती मनाई बच्चों के संग

सागर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सेवादल परिवार ने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सेवादल परिवार गुरूगोविंद सिंह वार्ड में छोटे छोटे बच्चों के बीच पहुंच कर उन्हें चाकलेट,बिस्किट,नमकीन और खिलौने बांटकर बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का स्मरण किया।

इस दौरान म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने कहा पं.नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे,उनके कार्यकाल में सामुदायिक विकास, कृषि उद्योग के क्षेत्र में देश का चहुंमुखी विकास हुआ,पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से उन्होनें देश में औधोगिक विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि सुधार के लिए सिंचाई व बिजली के लिए वृहद बहुउद्देशीय परियोजना प्रारम्भ की।

शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। उन्होने कार्यकत्ताओं से पं. नेहरू के आदर्शो को जीवन में आत्मसाध करने को कहा।

इस अवसर पर ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला राजेश उपाध्याय,लल्ला यादव,रंजन यादव,सुरेश जाटव,श्रीकांत पटेल,सीनू वाल्मीकि,अंकुर यादव आदि बड़ी संख्या में सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →