मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

रिशांक तिवारी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आगाज, पहले ही मुकाबले में गोलों की बरसात

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
रिशांक तिवारी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आगाज, पहले ही मुकाबले में गोलों की बरसात

सागर में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू! भोपाल ने रायसेन को 8-2 से रौंदा, प्रदेशभर की टीमें दिखाएंगी दमखम

रिशांक तिवारी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आगाज, पहले ही मुकाबले में गोलों की बरसात

सागर। खेल प्रेमियों के लिए सागर से बड़ी खबर है। शहर में 15 नवंबर से राज्य स्तरीय इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हो गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाने मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भोपाल की टीम ने गोलों की बरसात करते हुए रायसेन को 8-2 से करारी शिकस्त दी।

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष रिशांक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रिशांक तिवारी ने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सागर में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करते हैं। आयोजन समिति का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और खेल का अनुकूल वातावरण मिले।

पहले मुकाबले में भोपाल की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 8-2 से मुकाबला अपने नाम कर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया। अब प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में प्रदेश की अन्य टीमों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की नजर रहेगी।

कार्यक्रम में जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रवि तोमर, उपाध्यक्ष राजा बाबू यादव, सचिव विशाल तोमर सहित अन्य पदाधिकारी, खेलप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →