मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पर हुए हमले की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्गविजय सिंह

By: Arjun Sagar
Sponsor Ad
रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पर हुए हमले की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्गविजय सिंह

रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पर हुए हमले की जानकारी लेने पहुंचे पूर्व सीएम दिग्गविजय सिंह

सागर। रहली विधानसभा के गढ़ाकोटा में शनिवार शाम हुए बवाल के मामले में रविवार रात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गढ़ाकोटा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली। जिसके बाद वे रेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर घटनाक्रम की हकीकत को जाना। इस दौरान उनके साथ रहली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल और अन्य समर्थक मौजूद थे। देर रात तक वह कांग्रेस प्रत्याशी, जिले के पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते रहे।

दरअसल, शनिवार शाम को गढ़ाकोटा के गुंजोरा में चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें जमकर मारपीट हुई। वहीं कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी। घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति पटेल ने वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि था गोपाल भार्गव के गुंडों ने मुझ पर हमला किया है। गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। हमारी कोई सुन नहीं रहा है। जान को खतरा है। हालांकि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया था। पुलिस मामले में उपद्रव करने वाले आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →