मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन के पक्ष में सीएम शिवराज करेगे आज सागर में रोड शो

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन के पक्ष में सीएम शिवराज करेगे आज सागर में रोड शो

भाजपा प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन के पक्ष में सीएम शिवराज करेगे आज सागर में रोड शो

सागर। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर आ रहे हैं। वे सागर सीट से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में रोड शो करेंगे। कार्यक्रम प्रभारी निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार शाम 4 बजे सागर आएंगे। वे भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के समर्थन में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो 4 बजे राठौर बंगला के सामने गुरुगोविंद सिंह वार्ड से शुरू होगा जो विट्ठल नगर वार्ड, पटेल मंदिर से होते हुए दीक्षित बाई के पुल से डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति भगवानगंज चौराहा, होंडा एजेंसी के सामने से विश्व भारती स्कूल रोड से ठक्कर निवास, पगारा रोड, शुक्ला गली, खुरई रोड भाग्योदय अस्पताल के सामने से बड़ा करीला से भूतेश्वर मंदिर होते हुए मोतीनगर चौराहे पर पहुंचेगा। जहां से रोड शो चमेली चौक, बड़ा बाजार, तीनबत्ती होते हुए कटरा पुलिस चौकी पर पहुंचेगा। जहां रोड शो का समापन किया जाएगा।
तैयारियों की कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी रोड शो की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। इस दौरान उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, प्रवासी प्रभारी रंजना उपाध्याय उपस्थित रहीं।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →