मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सीएम शिवराज ने प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सीएम शिवराज ने प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरूनानक जयंती पर दीं शुभकामनाएं और लख–लख बधाइयां 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका

भोपाल : 27 नवम्बर, 2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने।आज श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर औबेदुल्लागंज जिला रायसेन के नानकपुरा उमरिया स्थित गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका। मुख्यमंत्री श्री चौहान और पत्नी श्रीमती साधना सिंह का गुरुद्वारे के प्रधान सरदार नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह और सचिव सरदार राजेंद्र सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिए संदेश में कहा कि गुरूनानक देव जी ने जात-पात, भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराया। उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर हम दुनिया का कल्याण कर सकते हैं। आज गुरूद्वारा उमरिया में आकर मत्था टेका और यही प्रार्थना की कि सब सुखी हों, सभी निरोगी हों, सबका का मंगल हों और सबका कल्याण हो। गुरूनानक देवजी की जयंती पर सबको शुभकामनाएं और लख-लख बधाइयां।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →