शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव को लेकर ,पंजाब से आए पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे हथियारबंद जवान

शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव को लेकर ,पंजाब से आए पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे हथियारबंद जवान

सागर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते सागर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आने वाली 17 तारीख को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान होने वाला है। जिसको लेकर जिले के चप्पे-चप्पे में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से पुलिस बल आ चुका है। सागर में पंजाब से महिला और पुरुष बल पहुंच गया है।

चुनाव के चलते पुलिस और प्रशासन जिले के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। पंजाब से शाहगढ़ पहुंचे 90 पुलिस बल के साथ पंजाब पुलिस अधीक्षक, शाहगढ़ पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस अधीक्षक, शाहगढ़ थाना प्रभारी अर्चना सिंह, तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, सीएमओ एमजी गोस्वामी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को बक्शा अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दे रहे हैं। पंजाब से शाहगढ़ पहुंचे 90 पुलिस बल के साथ पंजाब पुलिस अधीक्षक, शाहगढ़ पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में लोगों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस अधीक्षक, शाहगढ़ थाना प्रभारी अर्चना सिंह, तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, सीएमओ एमजी गोस्वामी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से आचार संहिता का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top