Thursday, January 8, 2026

सागर में रिटायर फौजी ने मारी परिजनों को गोली, दो की मौत 

Published on

सागर में रिटायर फौजी ने मारी परिजनों को गोली, दो की मौत 

सागर। जिले में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है जहाँ एक रिटायर्ड फौजी ने पारिवारिक विवाद में अपनी बेटी, बड़े भाई और भतीजे को गोली मार दी। भाई और भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई। बेटी के पैर में गोली लगी है। उसका बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

आरोपी रिटायर फौजी

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। घटना सानौधा थाना क्षेत्र की ढाना पुलिस चौकी के लालेपुर ग्राम की है। पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकांड हुआ। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि सनोधा थाना की ढाना चौकी के ग्राम लालेपूर में रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी का आज शुक्रवार सुबह पत्नी संध्या तिवारी ये झगड़ा हुआ। इस दौरान उसके बड़े भाई राममिलन तिवारी ने बीचबचाव किया और रोका ।

इससे नाराज रिटायर्ड फौजी रामाधार तिवारी ने उसे गोली मार दी। राममिलन का बेटा अजय तिवारी वहा पहुंचा तो उसे भी गोली मार दी। आरोपी की बेटी वर्षा (24) भी उसे रोकने आई तो उसे पैर में गोली मार दी। तीनों घर के बाहर सड़क पर तड़पते रहे। आरोपी कार लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रामाधार वर्ष 2019 में फौज से रिटायर हुआ था। पुलिस ने सिविल लाईन क्षेत्र से पकड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस घटना में रिटायर्ड फौजी के भाई और बेटे की मौत हो गई। बेटी घायल है। इसका इलाज कराया जा रहा है। घटना किन कारणों से हुई है और क्या परिस्थिति रही है । पुलिस इसकी जांच कर रही है। रिटायर्ड फौजी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

Latest articles

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर 09 जनवरी को सागर के प्रवास पर रहेंगी सागर। भारतीय...

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही

कलेक्टर ने लोकसेवा केन्द्र संचालक गढ़ाकोटा पर की जुर्माना की कार्यवाही सागर। कलेक्टर संदीप जी...

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित

जनसुनवाई में लापरवाही उजागर, कलेक्टर संदीप जी आर का कड़ा एक्शन,पटवारी सुनील सोनी निलंबित सागर।...

उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली ई-विकास पोर्टल पर संभाग स्‍तरीय प्रशिक्षण 

उर्वरक वितरण की नवीन प्रणाली ई-विकास पोर्टल पर संभाग स्‍तरीय प्रशिक्षण सागर। म. प्र शासन...

More like this