मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर में एक दिन पुराना महिला का शव फंदे पर झूलता मिला

By: Arjun Sagar•
Sponsor Ad
सागर में एक दिन पुराना महिला का शव फंदे पर झूलता मिला

सागर में एक दिन पुराना महिला का शव फंदे पर झूलता मिला

सागर। केसली थाना की टड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के जंगल में महिला का एक दिन पुराना शव मिला है। शव पेड़ पर फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार टड़ा क्षेत्र स्थित कल्याण बाबा जंगल के पास कुल्ला वाली पहाड़ी पर महिला का शव पेड़ पर फंदे से झूल रहा था। जंगल गए ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।

शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है। वहीं शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। टड़ा चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए टीम लगाई गई है। वहीं आसपास के पुलिस थानों में जानकारी भेजकर मृतका की पहचान और परिवार वालों की तलाश की जा रही है। रविवार दोपहर तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

Arjun Sagar

By: Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →