जबलपुर में प्रियंका गांधी ने नर्मदा आरती के दौरान की गलती ,भाजपा ने साधा निशाना

0

जबलपुर : प्रियंका वाड्रा मध्य प्रदेश के जबलपुर में है जहां उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद किया। जबलपुर पहुंचने पर प्रियंका वाड्रा सबसे पहले नर्मदा घाट पहुंचीं और आरती में हिस्सा लिया, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी, जिस पर भाजपा ने निशाना साधा है। नर्मदा आरती के दौरान प्रियंका के एक तरफ कमल नाथ और दूसरी तरफ विवेक तन्खा खड़े थे। सभी नेता आरती कर रहे थे। प्रियंका ने नर्मदा जी की आरती उतारने के बाद आरती विवेक तन्खा को दी। इस दौरान आरती पूरी नहीं हुई थी, लेकिन प्रियंका ने खुद आरती ले ली।

 

नियमानुसार, आरती पूरी होने के बाद पहले भगवान को आरती दी जाती है, फिर खुद ली जाती है, लेकिन प्रियंका गलती कर कर गईं।

भाजपा ने यह वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा। मध्य प्रदेश भाजपा के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, ‘ढोंग और आस्था में यही फर्क है। प्रियंका गांधी को इतना नहीं पता कि आरती पहले भगवान को दी जाती है फिर इंसान लेते हैं। इसलिए ही इन्हें चुनावी हिंदू कहा जाता है।’